56वीं वाहिनी एस. एस. बी. बथनाहा द्वारा काफी हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया होली का पर्व। - Khabar Tak

Header Ads

56वीं वाहिनी एस. एस. बी. बथनाहा द्वारा काफी हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया होली का पर्व।

दिनांक 25.03.2024 दिन सोमवार को 56वीं वाहिनी एस. एस. बी. बथनाहा के कमांडेंट श्री सुरेन्द्र विक्रम के निर्देशन में समस्त बाह्य सीमा चौकी स्तर तक  काफी उत्साह व जोश के साथ मनाया गया होली का पवित्र त्योहार ।
            इस अवसर पर वाहिनी के कमांडेंट श्री सुरेन्द्र विक्रम के निर्देशन में वाहिनी के कार्यक्षेत्र भारत- नेपाल सीमा के सशस्त्र सीमा बल के विभिन्न सीमा चौकियों के कमांडर/प्रभारी द्वारा  नेपाल के APF सीमा चौकी कमांडर/प्रभारी के बीच शुभकामनाएं व मिठाई देकर अत्यंत ही सौहार्द पूर्ण माहौल में होली पर्व को काफी उत्साह व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। 
        वहिनी मुख्यालय बथनाहा में आयोजित कार्यक्रम में वाहिनी के वरिष्ट अधिकारियों द्वारा समस्त कार्मिकों के साथ पवित्र रंग व गुलाल के साथ होली मनाया गया। वहिनी के कमांडेन्ट श्री विक्रम द्वारा बाह्य सीमा चौकी तक समस्त कार्मिकों को उनके परिवार सहित होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। मौके पर उपस्थित वहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी श्री कस्तूरी लाल ने कहा कि यह पर्व हमलोगों को आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ जीवन जीने के लिए  प्रेरणास्वरूप है। मैं आप सभी के लिए मंगलकामना  करता हूँ कि आप सभी इस पर्व की नई प्रेरणा, जोश व उमंग के साथ आने वाले समय में अत्यंत सुखमय जीवन व्यतीत करें।
        इस अवसर पर 56वीं वहिनी के उप-कमांडेन्ट श्री दीपक साही, डॉक्टर मिस लीला, निरीक्षक (प्रशासन) देवेन्द्र कुमार, सहायक उप निरीक्षक दीपक राजवंशी, समस्त महिला व पुरुष कार्मिक उपस्थित थे।

No comments

Powered by Blogger.